तुनिषा शर्मा ने सुसाइड से पहले शीजान के साथ किया था लंच, शो के कई अन्य सदस्य भी हुए थे शामिल
बीते 24 दिसंबर को अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने को-स्टार और पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में एक और खुलासा हुआ है।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसी बीच आत्महत्या से पहले एक्ट्रेस ने क्या किया था, इसको लेकर एक और खुलासा हुआ है।
TV actor Tunisha Sharma death case| It's unfortunate. She was a very professional actor & respected everyone. She was very energetic. Police are probing it & I think the reason why she took this extreme step should come out: Actor Vineet Raina, co-star of Tunisha Sharma pic.twitter.com/WUUkg5M3Gu
— ANI (@ANI) December 26, 2022
तुनिषा ने आत्महत्या से पहले शीजान के साथ किया था लंच
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो तुनिषा ने अपने पूर्व प्रेमी और सह-कलाकार शीजान खान के साथ सुसाइड से पहले लंच किया था। इस दौरान प्रोडक्शन यूनिट के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन लोगों ने भी साथ में लंच किया था। सूत्रों की मानें तो आम तौर पर शूटिंग के दौरान, हर कोई दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच लंच के लिए ब्रेक लेता था। वहीं, जिस दिन तुनिषा ने आत्महत्या की थी उस दिन भी उसने 1 से 2 बजे के बीच लंच किया था। उसे देखकर नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी।
तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाया था बड़ा आरोप
आत्महत्या के बाद तुनिषा की मां ने शीजान पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बेटी को धोखा दिया था। उसने बेटी से शादी का वायदा किया था, लेकिन उसके कई लड़कियों से संबंध थे। यही वजह है कि तुनिषा का उससे ब्रेकअप हो गया था। जिसकी वजह से तुनिषा डिप्रेशन में रहती थी। कुछ दिनों पहले वह बीमार भी हो गई थी। जिसके बाद उसे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तुनिषा के दोस्त ने पुलिस से की अपील
तुनिषा की दोस्त और को-स्टार विनीत रैना ने पुलिस से बड़ी अपील की है। रैना ने कहा कि तुनिषा बहुत ही ऊर्जावान थी। वह सबका सम्मान करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में पुलिस को इस सच्चाई का पता सबके सामने लाना चाहिए कि आखिर तुनिषा ने ऐसा कदम क्यों उठाया? आपको बता दें कि तुनिषा की आत्महत्या के बाद से लोग इसे पूरे मामले को लव-जिहाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र मंत्री ने रविवार को बयान देते हुए कहा था कि यह लव-जिहाद का मामला है। हम इसकी जांच की मांग करेंगे।
ये भी पढ़ें- 'तुनिषा शर्मा ने पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश', शीजान खान के वकील ने किया दावा












Click it and Unblock the Notifications