'तुनिषा शर्मा ने पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश', शीजान खान के वकील ने किया दावा

Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में उनके प्रेमी और को-एक्टर आरोपी शीजान मोहम्मद खान पुलिस हिरासत में हैं। उनके वकील का कहा, '' उनके (शीजान) खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।"

Tunisha Sharma Case Update

Tunisha Sharma Case Update: टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तुनिषा के मौत के बाद उनकी मां ने को-एक्टर और प्रेमी शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। फिलहाल शीजान खान 28 दिसंबर तक हिरासत में रहेंगे। अब शीजान खान के वकील रूपेश जायसवाल ने दावा किया है कि तुनिषा शर्मा ने इससे पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। दूसरी और तुनिषा की मां ने दावा किया है कि शीजान खान ने उसकी बेटी को धोखा दिया है और 3-4 महीने तक उसका इस्तेमाल किया है।

'तुनिषा शर्मा ने पहले भी की जान देने की कोशिश...'

'तुनिषा शर्मा ने पहले भी की जान देने की कोशिश...'

ईटाइम्स टीवी ने शीजान खान के वकील रूपेश जायसवाल के हवाले से लिखा है तुनिषा शर्मा ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। रूपेश जायसवाल ने कहा, ''मेडिकल रिपोर्ट में तुनिषा की मां ने अपनी बेटी के पहले की आत्महत्या की कोशिश का जिक्र किया है।'' वकील रूपेश जायसवाल ने कहा, ''हालांकि मैं इसपर ज्यादा कमेंट नहीं करूंगा क्योंकि यह जांच का हिस्सा है और मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।''

'तुनिषा में डिप्रेशन के लक्षण थे...'

'तुनिषा में डिप्रेशन के लक्षण थे...'

शीजान खान के वकील रूपेश जायसवाल ने आगे कहा, ''मैं इस मसले पर कुछ और नहीं बोल सकता क्योंकि ये फैक्ट भी जांच का विषय है। मृतका (तुनिषा) में डिप्रेशन के लक्षण थे और उसने अपनी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया था। इसकी जानकारी जांच अधिकारियों को भी है। इसमें कोई धार्मिक एंगल नहीं है।''

प्रेगनेंसी और लव जिहाद के एंगल से पुलिस ने किया इनकार

प्रेगनेंसी और लव जिहाद के एंगल से पुलिस ने किया इनकार

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद ये खबर सामने आई कि तुनिषा गर्भवती थीं। हालांकि पुलिस ने प्रेगनेंसी की बात से इनकार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि तुनिषा गर्भवती नहीं थी और फांसी के बाद दम घुटने से उसकी मौत हुई।

इसके अलावा इस केस में लव जिहाद का भी एंगल सुनने में आ रहा था। पुलिस ने कहा है कि इस केस में अब तक कोई भी एंगल 'लव जिहाद' का नहीं है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धर्म और उम्र की वजह से तो कहीं तुनिषा और जीशान का ब्रेकअप नहीं हुआ।

क्या शीजान धर्म और उम्र का हवाला देकर रिश्ता खत्म किया?

क्या शीजान धर्म और उम्र का हवाला देकर रिश्ता खत्म किया?

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या शीजान धर्म और उम्र का हवाला देकर रिश्ते से पीछे हट गए। पुलिस जानना चाहती है कि क्या शीजान तुनिषा का धर्म परिवर्तन करा शादी करना चाहते थे। पुलिस इस संबंध में शीजान से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस शिजान के बयान की पुष्टि कर रही है दोनों का ब्रेकअप कब हुआ और इसके पीछे क्या वजह थी। फिलहाल शिजान शीजान खान को वालीव पुलिस स्टेशन में 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

'मेरी बेटी के साथ-साथ किसी और लड़की के साथ भी था रिलेशन में'

'मेरी बेटी के साथ-साथ किसी और लड़की के साथ भी था रिलेशन में'

तुनिषा शर्मा की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि शीजान खान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। तुनिषा शर्मा की मां ने कहा, ''शीजान ने तुनिषा के साथ रिलेशन बनाया और उसे धोखा दिया। वह मेरी बेटी के साथ-साथ किसी और लड़की के साथ भी रिश्ते में था और 2-3 महीने मेरी बेटी को इस्तेमाल किया। मेरी बेटी से उसने शादी का वादा किया। शीजान को सजा मिलनी चाहिए।''

20 वर्षीय तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर 24 दिसंबर को शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिंसबर को होगा। फिलहाल उनका शव जेजे अस्पताल में है।

Recommended Video

    Disha Salian के परिवार ने President को लिखा पत्र, न्याय के लिए लगाई गुहार | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+