Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tunisha Sharma Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में शीजान खान, अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज

Tunisha Sharma Case टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में वसई कोर्ट ने आरोपी शीजान खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 28 दिसंबर को पुलिस ने 2 दिन की रिमांड ली थी।

Tunisha Sharma case

Tunisha Sharma Case Sheezan Khan judicial custody for 14 days: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मैौत के मामले में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और कोस्टार शीजान खान (Sheezan Khan) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शीजान खान की पुलिस कस्टडी को एक बर फिर कोर्ट ने बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शनिवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पुलिस ने शीजान को वसई कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी शीजान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज

अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तुनिषा शर्मा मौत मामले में अब तक 27 लोगों के इस पूरे केस में बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक शीजान खान इस मौत से जुड़ी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इससे पहले 28 दिसंबर को पुलिस ने शीजान की दो दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस ने कहा था कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। इससे पहले शीजान को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीजान

जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीजान

वहीं अब शीजान की फैमिली इस पूरे मामले में जमानत अर्जी जल्द से जल्द दाखिल करेगा, जिसके लेकर कागजी तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को कोर्ट में पेशी के वक्त सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया था कि आरोपी शीजान खान तुनिषा को उर्दू सीखा रहा था और उसे सेट पर थप्पड़ भी मारा था। इतना ही नहीं जांच में सहयोग नहीं करते हुए पूछताछ के दौरान अपने ईमेल आईडी और अन्य पासवर्ड भी नहीं बता रहा है।

तुनिषा ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था

तुनिषा ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था

तुनिषा शर्मा और शीजान खान के रिलेशन को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहा है। एक तरफ जहां दिवंगत एक्ट्रेस के अंकल ने बताया था कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा बदल गई थीं, उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। वहीं यह बात भी सामने आई है कि शीजान तुनिषा के साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं उसके और लड़कियों के साथ भी संबंध थे। तुनिशा के अलावा शीजान की एक और गर्लफ्रेंड थी, जिसके साथ वो लगातार संपर्क में था।

Recommended Video

    Actress kashika kapoor से खास मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+