राजनाथ से मिलीं तुलसी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू भारतवंशी सदस्य तुलसी गब्बार्ड ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच आतंकवाद और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने ट्वीट किया कि अमेरिकी कांग्रेस सदस्य तुलसी से आज मुलाकात की। हमने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की।

गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक अमेरिकी कांग्रेस में एकमात्र हिंदू सदस्य और हवाई से डेमोक्रेट सांसद गब्बार्ड के साथ गृह मंत्री ने आतंकवाद और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने पेशावर में स्कूली विद्यार्थियों की नृशंस हत्या किए जाने की निंदा की।
गब्बार्ड ने राजनाथ से कहा कि भारत की नई सरकार को लेकर अमेरिका में सकारात्मक माहौल बन रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि दोनों देशों के पास सुरक्षा के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications