'अम्मा मक्कल मुनेत्र कडगम' है दिनाकरन की नई पार्टी का नाम, झंडे पर अम्मा की तस्वीर

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक और राजनीतिक दल का उदय हो गया है। टीटीवी दिनाकरन ने अपनी पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु के मेलुर में गुरूवार को एक बड़ी रैली करते हुए दिनाकरन नेअपनी पार्टी का नाम 'अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम' (एएमएमके) रखा है। दिनाकरन की पार्टी के झंडे की खास बात यह है कि उस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व एआईएडीएमके चीफ स्वर्गीय जयललिता की ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर है।

टीटीवी दिनाकरन कुछ ही देर में करेंगे पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान

अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करते वक्त दिनाकरन ने कहा कि 'हम अपनी पार्टी के नए नाम और झंडे के साथ आगामी सभी चुनाव जीतेंगे। हम दो पत्तियों वाले चुनाव निशान को लेने की भी कोशिश करेंगे। जब तक वह हमें नहीं मिलता तब तक हम चुनाव निशान के तौर पर 'कूकर' का इस्तेमाल करेंगे।'

अभिनेता रजनीकांत और एक्टर कमल हासन ने भी पार्टी बनाई है

आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेता रजनीकांत और एक्टर कमल हासन ने भी राजनीति में आने का ऐलान किया था। हाल ही में आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दिनाकरन ने जीत दर्ज करके अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत की थी।ये सीट पर पहले जयललिता विधायक थीं। लिहाजा इस सीट पर दिनाकरन की जीत काफी अहम मानी जा रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश

मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वो तमिलनाडु के नेता टीटीवी दिनाकरन गुट को अलग नाम और चुनाव चिह्न दिया जाए। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नया चुनाव चिह्न 'कूकर' दिया जाए। जिसके बाद AIADMK ने कहा है कि पार्टी से मिलता जुलता कोई भी नाम अगर दिया जाता है तो वह इसके खिलाफ कोर्ट में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+