बेंगलुरू में महिला से बदसलूकी करने वाला TTE गिरफ्तार

बेेंगलुरू रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ बदसलूकी करने वाले टीटीई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद टीटीई को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था।

TTE

बेंगलुरू में जिस तरह से महिला के साथ टीटीई की बदसलूकी का मामला सामने आया और इसका वीडियो वायरल हुआ उसके बाद टीटीई को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अब पुलिस ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रेलवे केएस सौम्यलता ने बताया कि टीटीई संतोष कुमार जिन्होंने महिला यात्री के साथ केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर बेंगलुरू में 14 मार्च को बदसलूकी की थी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि टीटीई संतोष कुमार ने महिला के साथ बदसलूकी की थी, इसका वीडियो सामने आया था, जिसमे टीटीई ने कथित तौर पर महिला के साथ बदसलूकी की थी।

रेलवे के अनुसार टीटीई ने महिला से टिकट दिखाने को कहा था, जिसके बाद वह उनसे बदसलूकी करने लगता है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूजर ने शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई महिला पर चिल्ला रहा है, महिला कहती है कि जब मैंने आपको टिकट दिखाया तो इसके बाद भी आप मुझे खींच क्यों रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार टीटीई नशे में था और नशे की हालत में ही वह महिला पर चिल्ला रहा था। जिसके बाद कुछ पुरुष महिला की मदद के लिए आते हैं। जब टीटीई मौके से भागने की कोशिश करने लगा तो लोगों ने इसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद टीटीई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+