Trump In India: ट्रंप के भारत दौरे पर चेतन भगत का Tweet- जितना हंगामा हम भारतीय करते हैं, उतना कोई नहीं करता
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया,डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मिलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरैड कुशनर भी भारत के दौरे पर पहुंचे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत
ट्रंप यहां से अपनी पत्नी के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने चरखा भी चलाया,दोनों नेता अब से कुछ देर में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं।

Donald Trump आए भारत दौरे पर तो चेतन भगत ने किया ये ट्वीट
ट्रंप के स्वागत में पूरा अहमदाबाद आज दुल्हन की तरह सजाया गया है, तो इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय दौरे पर भारतीय लेखक चेतन भगत ने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''जब कोई अहम मेहमान आता है, जितना हंगामा हम भारतीय करते हैं, उतना कोई नहीं करता...'' उनके इस ट्वीट पर अब तक 3.2K
लाइक्स मिल चुके हैं और 206 बार इसे Re-ट्वीट्स किया जा चुका है।

'मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।'
मालूम हो कि ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर बुक के अपने संदेश में लिखा, 'मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।'साबरमती आश्रम से ट्रंप का काफिला मोटेरा स्टेडियम पहुंचेगा। साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम तक रास्ते में लोग ट्रंप के स्वागत के लिए भारी संख्या में मौजूद हैं।
हाथों में अमेरिका और भारत का झंडा
इन लोगों के हाथों में अमेरिका और भारत का झंडा है। मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद हैं। यहीं पर 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा है, इससे पहले वह बतौर बिजनेसमैन दो बार भारत आ चुके हैं।
ये रहा Tweet












Click it and Unblock the Notifications