Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Trump 50% tariff India: ट्रंप के 50% टैरिफ पर शशि थरूर ने अमेरिका को दी चेतावनी, बोले- क्या भारत की परवाह है?

Trump 50% tariff India: अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 50% टैरिफ लगाने का एक बड़ा फैसला किया है, जिसने दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में नई तनाव (India US trade tensions) की स्थिति पैदा कर दी है। इस कदम के बाद राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने इस निर्णय को "चिंताजनक" बताते हुए अमेरिकी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि क्या वे भारत के साथ अपने महत्वपूर्ण रिश्तों की कद्र करते हैं या नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अमेरिका भारत के साथ अच्छे संबंधों को महत्व नहीं देता, तो भारत को भी उसी आधार पर अपने कदम उठाने चाहिए।

trump-50-tariff-india-shashi-tharoor-response

थरूर ने सुझाव दिया है कि भारत को अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर वर्तमान में लगाए जा रहे औसत 17% टैरिफ को बढ़ाकर 50% तक कर देना चाहिए। इससे व्यापार में संतुलन कायम हो सकेगा और भारत की राष्ट्रीय आर्थिक सुरक्षा का संरक्षण किया जा सके। इस पूरे विवाद शशि थरूर ने क्या कहा विस्तार से जानिए...

Shashi Tharoor reaction: थरूर ने क्या कहा?

थरूर के अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच करीबी रिश्ते और रणनीतिक साझेदारी रही है, लेकिन अगर अमेरिका ने अपना रवैया बदल लिया है, तो भारत को भी अपने हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, "अगर आने वाले दो से तीन हफ्तों में बातचीत के जरिए कोई रास्ता निकलता है तो ठीक है, लेकिन हमें अपने हितों की सुरक्षा करनी ही होगी।"

थरूर ने सुझाव दिया कि भारत को भी अमेरिका से आने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय भारत औसतन 17% टैरिफ लगाता है, लेकिन अब इसे अमेरिका के स्तर तक ले जाना चाहिए। "जब वे 50% कर रहे हैं तो हम 17% पर क्यों रुकें? हमें भी 50% करना चाहिए।"

India US trade tensions: ट्रंप का 50% वाले टैरिफ का आदेश

दरअसल, बुधवार, 6 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत से आने वाले सामान पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगा दिया गया। इससे कुल शुल्क दर 50% हो गई।

ट्रंप ने इस कदम के पीछे भारत के रूस के साथ व्यापार, खासकर तेल खरीद को मुख्य कारण बताया। अमेरिका के इस फैसले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे "अनुचित, अन्यायपूर्ण और असंगत" करार दिया और कहा कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

Shashi Tharoor on US tariff: थरूर की चेतावनी

थरूर ने चेतावनी दी कि 50% टैरिफ का असर दोनों देशों के व्यापार पर पड़ेगा। वर्तमान में भारत का अमेरिका के साथ करीब 90 अरब डॉलर का व्यापार है। उन्होंने कहा कि "अगर हर चीज 50% महंगी हो जाएगी तो खरीदार भी सोचेंगे कि भारतीय सामान क्यों खरीदें?" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी देश को भारत को इस तरह से धमकाने का अधिकार नहीं है।

थरूर ने कहा कि आने वाले दो से तीन हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच बातचीत हो सकती है, जिससे कोई समाधान निकल सके। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि "अगर उस देश का रवैया बदल गया है, तो भारत को भी कई चीजों पर विचार करना होगा और अपने हित खुद देखने होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+