ट्रक ड्राइवरों की बल्ले बल्ले, अब AC केबिन में बैठकर चलाएंगे ट्रक, नितिन गडकरी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
केंद्र की मोदी सरकार ने देश में ट्रक ड्राइवरों के हक में फैसला लेते हुए N2 और N3 से संबंधित ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए बजाप्ते एक मसौदा अधिसूचना को मंजूरी भी दे दी है। इस मसौदे को मंजूरी मिलने के बाद अब ट्रक मालिकों को ट्रक के कैबिन में एसी लगाना अनिवार्य होगा।
नितिन गडकरी ने किया ट्वीट
नितिन गडकरी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम की स्थापना को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी गई। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे उनकी दक्षता में सुधार होगा और ड्राइवर की थकान की समस्या का समाधान होगा

2025 से लगाना होगा अनिवार्य
सरकार के मसौदे के मुताबिक 2025 से सभी ट्रक केबिनों में अनिवार्य रूप से वातानुकूलित किया जाना होगा, जिससे उन ड्राइवरों को बहुत जरूरी आराम मिलेगा जो अक्सर पसीने से तर-बतर 11-12 घंटे बिताते हैं। कठिन कार्य परिस्थितियों और सड़क पर लंबे समय तक चलने को अक्सर ड्राइवर की थकान को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया जाता है। जबकि वोल्वो और स्कैनिया जैसे वैश्विक कंपनी द्वारा निर्मित हाई-एंड ट्रक पहले से ही वातानुकूलित केबिन के साथ आते हैं, कई वर्षों से इस मुद्दे पर बहस के बावजूद अधिकांश भारतीय ट्रक कंपनियों ने इस क्षेत्र में कदम नहीं उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications