तेलंगाना में बोले अमित शाह, टीआरएस की कार का कंट्रोल के चंद्रशेखर राव के पास नहीं बल्कि ओवैसी के पास है

हैदराबाद, मई 14। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को तेलंगाना पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने टीआरएस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर इस राज्य को बंगाल बनाना चाहते हैं, जैसे बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, उसी तरह तेलंगाना में भी भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं।

Amit Shah in Telangana

ओवैसी चलाते हैं टीआरएस को

अमित शाह ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता साईं गणेश की हत्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि साईं गणेश के हत्याओं को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस दौरान उन्होंने टीआरएस पर निशाना साधते हुए कहा कि टीआरएस का सिंबल कार है, आपको यहा पता होगा कि कार का स्टीयरिंग व्हील हमेशा मालिक या ड्राइवर के हाथ में होता है, लेकिन टीआरएस की कार का स्टीयरिंग व्हील ओवैसी के पास होता है।

'2023 में तेलंगाना में आएगी बीजेपी की सरकार'

आपको बता दें कि अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का बिगुल फूंक दिया। शाह ने इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि अगले चुनाव में हमारी पार्टी ही सत्ता में आएगी। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार है। शाह ने इस दौरान कहा कि तेलंगाना के लिए मोदीजी ने बहुत सारी विकास की योजनाएं चलाई हैं और अगर हमारी सरकार राज्य में भी आती है तो वो काम और अच्छे से होंगे।

अमित शाह ने इस दौरान के चंद्रशेखर राव की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री तेलंगाना को बंगाल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की चंद्रशेखर राव सरकार ने मोदी सरकार की योजनाओं के नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया। शाह ने कहा कि ये यात्रा अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करने वाली टीआरएस पार्टी को उखाड़ फेंकने की यात्रा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+