लोजपा के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति भी भाजपा के पक्ष में

जिसके बाद इसे कांग्रेस के लिए दोहरा झटका माना जा रहा है, गौर हो कि बिहार में कांग्रेस, लोजपा और आरजेडी गठबंधन को तय माना जा रहा था पर अब लोजपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया। अब टीआरएस ने भी भाजपा के प्रति झुकाव दर्शाया है। तेलंगाना में बदलते राजनीतिक समीकरण ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया। जिसके बाद महासचिव दिग्विजय सिंह हैदराबाद पहुंच गये। सूत्रों के अनुसार उन्होने राव से मुलाकात कर भाजपा से दूरी बनाए रखने के लिए कहा।
भाजपा, टीआरएस के गठबंधन के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि तेलंगाना में भाजपा का जनाधार नहीं है, अत: गठबंधन होने की स्थिति में टीआरएस ही फ्रंटफुट में रहेगी, वहीं कांग्रेस में विलय होने की संभावना पर पार्टी ऐसा नहीं होगा।
पहले दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि टीआरएस का कांग्रेस में विलय हो सकता है, पर टीआरएस ने उनके दावों को खारिज कर दिया था। कांग्रेस ने टीआरएस को उपमुख्यमंत्री का पद और चंद्रशेखर राव के बेटे को राज्यसभा का टिकट आफर किया था। हालांकि अभी कांग्रेस के साथ टीआरएस नेताओं की मुलाकात जारी है।
राजनीति विशेषज्ञ इसे देश भर में 'मोदी इफेक्ट' ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि अगले कुछ वक्त में कई और क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
