तेलंगाना में टीआरएस को बहुमत से रोक किंगमेकर बनने पर भाजपा की निगाह, लोजपा भी चुनाव में उतरी

नई दिल्ली। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी की निगाह चुनाव बाद किंगमेकर बनने पर है। भाजपा उम्मीद कर रही है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति को विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा ना मिले, ऐसे में वो चुनाव के बाद किंगमेकर की भूमिका में आ जाए। टीआरएस अगर अकेले दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाती है तो मौजूदा हालात को देखते हुए उसके भाजपा के साथ जने की संभावना ज्यादा है।

तेलंगाना में टीआरएस को बहुमत से रोक किंगमेकर बनने पर भाजपा की निगाह, लोजपा भी चुनाव में उतरी

कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल टीआरएस के खिलाफ एकजुट हो सकते हैं, ऐसे में भाजपा किंगमेकर के रोल में आ सकती है। तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटें हैं, इस समय टीआरएस के पास 90 सीटें हैं। इस दफा टीआरएस अगर 60 सीटों के आंकड़े तक नहीं पहुंचती तो फिर भाजपा उसको समर्थन कर सरकार में शामिल हो सकती है। इस समय तेंलगाना में भाजपा के पांच विधायक हैं। के चंद्रशेखर राव के समय से पहले विधानसभा भंग कर देने के चलते राज्य में चुनाव हो रहे हैं।

भाजपा राज्य में आने वाले चुनाव में 15-20 सीटों पर ध्यान लगा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि वो अस बार दस से ज्यादा सीटें जीतेगी। 119 सीटों वाली विधानसभा में किसी के बहुमत तक ना पहुंचने पर अगर 10-12 सीटें भाजपा के पास होंगी तो वो किंगमेकर की भूमिका में आ जाएगी। भाजपा के जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि हमें लगता है कि चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा और भाजपा एक अहम रोल में राज्य सरकार में रह सकती है।

इस दफा लोकजनशक्ति पार्टी भी तेलंगाना में चुनाव लड़ रही है। लोजपा के अजय कुमार ने वनइंडिया से कहा है कि लोजपा एनडीए का हिस्सा है इसलिए वो भाजपा के साथ सीटों को लेकर बात करेंगे लेकिन बात नहीं बनी तो अकेले चुनाव लड़ेंगे। राज्य में भाजपा 37 सीटों पर नामों की घोषणा कर चुकी है, जो ज्यादातर शहरी सीटें हैं, वहीं लोजपा ज्यादातर ग्रामीण इलाकों की सीटों पर लड़ना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+