TRP SCAM केस में अर्नब गोस्वामी की हो सकती है गिरफ्तारी, BARC के पूर्व CEO को लाखों रुपये देने का आरोप
TRP SCAM केस में अर्नब गोस्वामी की हो सकती है गिरफ्तारी, BARC के पूर्व CEO को लाखों रुपये देने का आरोप
TRP SCAM Arnab Goswami latest news: फर्जी टीआरपी मामले में अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस केस की जांच कर रही ही क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने किला कोर्ट में सोमवार (28 दिसंबर) अर्नब पर रिश्वत देने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने एक रिमांड नोट जारी किया है कि जिसमें साफ-साफ लिखा गया है कि पुलिस ने जांच में ये पाया है कि रेटिंग में गड़बड़ी करने के लिए अर्नब गोस्वामी ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के पूर्व सीईओ ( CEO) पार्थो दासगुप्ता को लाखों रुपये दिए थे। जिसके बदले में रिपब्लिक भारत (हिंदी चैनल) और रिपब्लिक टीवी (अंग्रेजी न्यूज चैनल) के टीआरपी को बढ़ाया गया था।
Recommended Video

इस मामले में पिछले हफ्ते मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बार्क के पूर्व CEO पार्थो दासगुप्ता को गिरफ्तार किया था। पार्थो दासगुप्ता को सोमवार को नई रिमांड के लिए मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। उस दौरान दायर रिमांड एप्लिकेशन में लिखा गया था कि पार्थो दासगुप्ता ने रिपब्लिक भारत और रिपब्लिक टीवी की टीआरपी में हेरफेर के लिए अर्नब गोस्वामी और अन्य लोगों के साथ मिलकर गैरकानूनी काम किए हैं।
पुलिस ने अपने रिमांड एप्लिकेशन में और क्या-क्या कहा?
-पुलिस ने अपने दायर रिमांड में एप्लिकेशन में कहा कि पिछले हफ्ते BARC के पूर्व सीईओ CEO पार्थो दासगुप्ता को गिरफ्तार किया था, वो इस मामले के मास्टरमाइंड थे। वो अपने आर्थिक फायदे के लिए दर्शकों की संख्या और डेटा को गलत ढंग से दिखाते हैं। पुलिस ने कहा कि पूछताछ करने के लिए पार्थो दासगुप्ता की रिमांड और बढ़ाई जानी चाहिए।
-क्राइम ब्रांच ने कहा है कि हमारी जांच में सामने आया है कि अर्नब गोस्वामी ने दासगुप्ता को लाखों रुपये दिए हैं। इन पैसों से पार्थो दासगुप्ता ने महंगी चीजें और गहने खरीदे हैं। इन्होंने कोर्ट को बताया है कि गिरफ्तारी के बाद पार्थो दासगुप्ता के घर की हमने तलाशी भी ली है। वहां से हमें एक लाख की कीमत वाली हैंड वॉच और सिल्वर कलर की धातु के तीन किलो के गहने भी बरामद हुए हैं।
कोर्ट ने 30 दिसंबर तक पार्थो दासगुप्ता को भेजा हिरासत में
कोर्ट में 30 दिसंबर तक पार्थो दासगुप्ता को हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ने कहा हमें इस बात की और भी जांच करनी है कि पार्थो दासगुप्ता के पास क्या-क्या है। उन्होंने कहा कि इनके पास से हमें दो महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप व आईपैड भी जब्त किए हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि इस फर्जी टीआरपी केस में 6 अक्टूबर 2020 को एफआईआर दर्ज की गई थी। उसी वक्त से रिपब्लिक चैनल और उसके कर्मचारी इस केस में फंसते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस केस में अधिकारिक तौर पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने पहली बार अर्नब गोस्वामी का नाम लिया है।












Click it and Unblock the Notifications