पड़ोसी के साथ संबंध के शक में महिला को पेड़ में बांधकर पीटा, फिर पहनाई जूतों की माला
अगरतला। त्रिपुरा में एक विवाहित महिला का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध होने के शक की वजह से उसको पेड़ में बांधकर मारने की घटना सामन आई है। साथ में जूते का माला पहनाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अपमानित भी किया गया है। पुलिस के अनुसार लोगों की शिकायत के बाद रणजीद दास नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसका महिला के साथ अवैध संबंध थे। यह घटना बुधरवार को अगरतला से 86 किमी दूर गोमती जिले के पूरबा रंगमाती में हुई थी।

40 वर्षीय पीड़ित के मुताबिक, वह अपने धान खेत में काम कर रही थी तभी उसके गांव की तीन महिलाएं और कुछ पुरुष आए और उसे मारना शुरू कर दिया। बाद में, उन्होंने जूते के माला पहना कर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद भीड़ के सामने उसक चेहरे पर स्याही भी फेकी गई। अब इस मामले में गोमती जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नबादीप जमातिया ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने महिला को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची वहां के हालात देख वो भी सन्न रह गई। महिला बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस वालों ने ही उसे स्थानीय के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पड़ोसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए और 304 बी के तहत मामला दर्ज किया। लेकिन संयोग से घटना के एक ही दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 497 को रद्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें- यूपी: बीजेपी सांसद की भतीजी को जिंदा जलाने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना












Click it and Unblock the Notifications