Tripura: भाजपा की बड़ी जीत, 130 में से 113 सीटें जीतीं
Recommended Video

अगरतला। एक बार फिर से त्रिपुरा में भाजपा का परचम लहराया है, यहां के पंचायत उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने ग्राम पंचायत की 130 सीटों में से 113 सीटें जीतों पर सीट हासिल की है । प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) जी के राव ने बुधवार को यह जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि भाजपा पंचायत समिति की सात में से पांच सीटों पर जीत हुई है जबकि भाजपा की सहयोगी पार्टी इंडीजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने ग्राम पंचायत की नौ सीटों पर कब्जा किया है जबकि कांग्रेस और माकपा ने ग्राम पंचायत की चार-चार सीटों पर सफलता पाई।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत की 132 सीटों और पंचायत समिति की सात सीटों के लिए उपचुनाव 30 सितंबर 2018 को हुआ था। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े पैमाने पर वाम दलों के प्रतिनिधियों के इस्तीफा देने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं।
विपक्ष फिर से चुनाव प्रक्रिया की मांग कर रहा
नामांकन को लेकर विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व में वाम मोर्चा, कांग्रेस और जनजातीय आधारित पार्टी ने काफी हंगामा किया था क्योंकि इन पार्टियों का दावा किया था कि भारी हिंसा की वजह से उनके उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे और इसी वजह से वो वापस चुनावी प्रक्रिया को करने की मांग की थी लेकिन उनके इल्जामों से एसईसी ने इंकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications