अभी कोरोना वायरस मुक्त नहीं हुआ त्रिपुरा, BSF के दो जवान मिले COVID-19 से संक्रमित

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने ट्वीट कर शनिवार को बताया कि प्रदेश के अंबासा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) युनिट के 2 लोगों में COVID-19 का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही त्रिपुरा में कोरोना संक्रिमत कुल मामलों की संख्या 4 हो गई है, हालांकि 23 अप्रैल को दो मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री बिप्लव देब के ट्वीट ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Tripura not yet free from coronavirus two BSF jawans found COVID-19 infected

Recommended Video

    Coronavirus: बीते 24 घंटे में India में Record 2411 Positive case, 71 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    पिछले महीने अप्रैल में गोवा के कोरोना मुक्त होने के कुछ दिन बाद ही त्रिपुरा में कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया था। इस बात की जानकारी भी खुद मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने ट्वीट कर दी थी। शनिवार को बीएसएफ इकाई को 2 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद त्रिपुरा में हंगामा मचा हुआ है। सरकार को अंदेशा नहीं था कि वह फिर से कोरोना सूची राज्यों में शामिल हो जाएंगे।

    सीएम बिप्लव ने ट्वीट में लिखा, अंबासा बीएसएफ इकाई के 2 लोगों में COVID-19 का संक्रमण पाया गया है। राज्य में कुल संक्रमित मामले चार हो गए हैं जिनमें से 2 एक्टिव केस हैं और 2 ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इससे पहले 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा था कि उनकी सरकार का लॉकडाउन को हटाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। देब ने गुरुवार को कहा कि राज्य से पूरी तरह लॉकडाउन तो तभी हटेगा, जब कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी और इसके संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।

    वैक्सीन कब तक आएगी, नहीं पता
    कोरोना वायरस का टीका बनाने के लिए दुनियाभर में शोध चल रहे हैं लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है। अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, चीन समेत कई देशों में रिसर्च हो रही है। तमाम दावाों के बावजूद कई लोगों का ये भी मानना है कि बहुत जल्दी वैक्सीन आने की उम्मीद भी नहीं है। हालांकि कुछ संस्थाओं ने सितंबर या अक्टूबर तक वैक्सीन बना लेने का दावा जरूर किया है।

    यह भी पढ़ें: खुद के कोरोना संक्रमित होने का हुआ शक, 60 साल के शख्स ने चौथी मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+