त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय के चुनाव नतीजे: भाजपा-कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय दलों को क्या मिला?
पूर्वोत्तर के तीन राज्य नागालैंड, मेघालय व त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में LJP, NCP, JDU, TMC जैसी पार्टियों का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा?

त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय के विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस के अलावा जेडीयू, एलजेपी, टीएमसी और एनसीपी जैसे क्षेत्रीय दलों के चुनाव परिणाम पर भी सबकी नजर थी।
पूर्वात्तर के इन तीनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ताधारी दलों की वापसी होती दिखी। त्रिपुरा में भाजपा, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी। नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन का जादू चला। इस बीच जानिए जेडीयू, एलजेपी, टीएमसी और एनसीपी जैसे क्षेत्रीय दलों ने पूर्वोत्तर के राज्यों
में प्रदर्शन कैसा रहा?
त्रिपुरा में बीजेपी को 32 सीटें
त्रिपुरा में सभी 60 सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 32 सीटें हासिल की, जो साल 2018 से 4 कम है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार भाग्य आजमा रही टिपरो मोथा पार्टी (टीएमपी) को 13 सीटें मिलीं। चुनाव के प्रमुख चेहरा टिपरा माथो के प्रमुख प्रद्योत बर्मन रहे।
इनके अलावा त्रिपुरा में सीपीएम के 11, कांग्रेस के तीन, आईपीएफटी का एक प्रत्याशी जीता। सीपीआई, टीएमसी, सीपीआई (एमएल) अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
नागालैंड एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को बहुमत
60 सीटों वाले नागालैंड में एनडीपीपी ने 40 व बीजेपी ने 36 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। यहां 25 सीटों के साथ एनडीपीपी व 12 सीटों के साथ बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला।
नागालैंड चुनाव में 13 पार्टियों ने हिस्सा लिया था। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में नौ सीटों पर चुनाव लड़ा। JDU को एक सीट मिली। इसके अलावा एनसीपी को सात, एनपीपी को पांच, निर्दलीय 4, एनपीएफ को दो, एलआईपी आर को दो सीट मिली। आईएनसी का खाता नहीं खुला।
मेघालय में में एनपीपी सबसे बड़ा दल
मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 59 में से 26 सीटें मिली। एनपीपी ने भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीती हो, मगर अपने अकेले के दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई। ऐसे में यहां 5 सीटें जीतने वाली टीएमसी किंग मेकर की भूमिका में आ गई। मेघालय में कांग्रेस ने 5, भाजपा ने दो, एचएसपीडीपी ने दो, यूडीपी 11 सीटें जीतीं।












Click it and Unblock the Notifications