Election Exit Poll Result 2023 Live: त्रिपुरा और नागालैंड में जीत रही BJP, मेघालय में किसी को बहुमत नहीं
Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Poll Live: मेघालय-नागालैंड और त्रिपुरा में मतदान समाप्त होने के बाद तीनों राज्यों के एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं।

Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Poll Live: मेघालय और नागालैंड में सोमवार शाम को वोटिंग पूरी हो गई है। इससे पहले त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी। ऐसे में मतदान पूरा होने के बाद अब एग्जिट पोल आना शुरू हो गया है। अब के सामने आए एग्जिट पोल में त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबिक मेघालय में हंग असेंबली का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल के जरिए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव में जनता का क्या रुझान रहा और किस दल को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि 2 मार्च को तीन पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। पढ़िए, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के एग्जिट पोल्स से जुड़े सभी अपडेट।
लाइव अपडेट्स:-
Jan Ki Baat - India News Exit Poll
मेघालय में जन की बात-इंडिया न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी को 14 से 9, यूडीपी को 10 से 14, एनपीपी को 11 से 16, कांग्रेस को 11 से 6, बीजेपी को 3 से 7, पीडीएफ को 2 से चार सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि अन्य के खाते में 8 से 3 सीटें जाती नजर आ रही हैं।
दोपहर 3 तक का मत प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव 2023 में 63.91% और नागालैंड चुनाव 2023 में 72.99% मतदान हुआ।
Till 3 pm, 63.91% voter turnout recorded in #MeghalayaElections2023 and 72.99% in #NagalandElections2023 pic.twitter.com/4tAN5XYI4O
— ANI (@ANI) February 27, 2023
मतदान केंद्रों का दौरा
Nagaland: दीमापुर डीसी और डीईओ ने शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की निगरानी के लिए मतदान केंद्रों का दौरा किया।
DC & DEO Dimapur visiting polling stations overseeing peaceful, free and fair elections.#assemblyelections2023#nagalandelections2023 #novotertobeleftbehind pic.twitter.com/fTVpOUbKTA
— PIB in Nagaland (@PIBKohima) February 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications