त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा अजान से होने वाली ध्वनि प्रदूषण सेक्यूलरों की चुप्पी हैरानी भरी
नई दिल्ली। त्रिपुरा के राज्पाल तथागत रॉय ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रॉय ने अपने तीन ट्वीट्स में अजान की तुलना दीपावली के पटाखों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से की है। राज्यपाल ने ट्वीट कर उन लोगों से सवाल पूछा है तो दीपावली के दौरान पटाखों से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करते हैं। रॉय ने लिखा है कि हर दीपावली में पटाखों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर वाद विवाद होता है जो साल में कुछ दिन होते हैं लेकिन हर रोज सुबह 4.30 बजे से लाउडस्पीकर पर अजान पर कोई बात नहीं होती। रॉय ने लिखा है कि लाउडस्पीकर पर अजान से होने वाली ध्वनि प्रदूषम पर सेक्यूलर लोगों की चुप्पी हैरान करती है। कुरान या हदीस में लाउडस्पीकर पर अजान की बात नहीं की गई है।

रॉय ने लिखा है कि मुअज्जिन को मीनर पर तेज आवाज में आजान करना होता है ऐसे में मीनारें बनाई गई है, लाउडस्पीकर का प्रयोग इस्लाम के खिलाफ हैं। गौरतलब है कि रॉय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल सरकार ने 19 अक्टूबर, दीपावली को रात 10 बजे से 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक पटखों पर पाबंदी लगाई है।













Click it and Unblock the Notifications