Tripura Result 2023: कौन हैं त्रिपुरा में 'किंग मेकर' Pradyot Bikram? जानिए Tipra Motha Party बनाने की कहानी
Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यहां पर टिपरा मोथा पार्टी के अध्यक्ष प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा शाही परिवार से हैं।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना में 11 बजे तक के रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में शाही परिवार प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा की टिपरा मोथा पार्टी ने भी धमाकेदार एंट्री मारी है।
Tipra Motha Party ने 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिनमें से 12 प्रत्याशी रुझानों में आगे चल रहे हैं। अभी यह तय नहीं है कि टिपरा मोथा पार्टी किसके साथ गठबंधन बनाएगी? ज्यादा संभावना भाजपा के साथ जाने की है। यहां पर भाजपा 31 पर, माकपा 17 सीटों पर आगे चल रही है। एक सी पर अन्य।
Recommended Video

कौन हैं प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा?
- बता दें कि त्रिपुरा के पूर्व राजघराने में 4 जुलाई 1978 को प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा का जन्म हुआ।
- प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा वर्तमान में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रहते हैं। हालांकि इनका बचपन दिल्ली में बीता।
- त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी के अध्यक्ष प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा के पिता किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मा और उनकी मां बिभू कुमारी देवी है।
- किरीट बिक्रम कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं। तीन बार सांसद चुने गए। मां बिभू कुमारी देवी दो बार कांग्रेस विधायक व त्रिपुरा सरकार में मंत्री रहीं।
- 25 फरवरी 2019 को प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा को त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था। कुछ समय बाद ही इन्होंने एनआरसी मुद्दे अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
कैसे बनीं टिपरा मोथा पार्टी?
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पहली बार भाग्य आजमाने वाली टिपरा मोथा पार्टी ने जोरदार उपस्थिति दर्ज करवाई है। भाजपा व लेफ्ट को टक्कर देने वाली टिपरा माथा पार्टी साल 2021 में अस्तित्व में आई।
मीडिया की खबरों के अनुसार 5 फरवरी 2021 को प्रद्योत माणिक्य के पिता ने TIPRA नामक सामाजिक संगठन को राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की थी। ये दल टिपरा या टिपरा मोथा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मुख्य मांग ग्रेटर टिपरालैंड बनाने की है।
टिपरा मोथा की आदिवासियों पर पकड़
टिपरा मोथा पार्टी की त्रिपुरा के आदिवासी समाज पर जबरदस्त पकड़ है। एक तिहाई आदिवासी आबादी वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनापव 2023 में पहली बार भाग्य आजमा रही टिपरा मोथा ने कांग्रेस व माकपा का खेल बिगाड़ दिया। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर आदिवासी समाज के मतदाता अधिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications