त्रिपुरा के सीएम ने खुद को घर पर किया आइसोलेट, परिवार के दो लोग कोरोना की चपेट में
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिस वजह अब रोजाना 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। देश में कई VVIP भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है, क्योंकि उनके परिवार के कुछ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी बिप्लब देब ने खुद ट्वीट कर दी।

सीएम बिप्लब कुमार देब ने ट्विटर पर लिखा कि मेरे परिवार के दो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बाकी परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्होंने भी कोरोना वायरस की जांच करवाई, जिसका रिजल्ट आना बाकी है। जिस वजह से उन्होंने प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए खुद को होम आइसोलेट किया है। साथ ही जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अपने परिजनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव
आपको बता दें कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गृह मंत्री ने ट्विटर पर लिखा था कि, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'












Click it and Unblock the Notifications