भाजपा के CM का दावा, महाभारत के समय भी था भारत में इंटरनेट
Recommended Video

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने दावा किया है कि लाखों वर्ष पहले ही इंटरनेट का आविष्कार हो चुका था, महाभारत के समय भी यह तकनीक थी और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी। पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के क्षेत्रीय वर्कशॉप को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेट का आविष्कार अमेरिका या पश्चिमी देशों ने नहीं किया था, बल्कि लाखों वर्ष पहले भारत में इसका आविष्कार किया गया था।

विदेश जाते हैं युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग इस बात से इनकार कर सकते हैं, लेकिन अगर उस वक्त इंटरनेट नहीं था तो कैसे संजय कुरुक्षेत्र में चल रहे युद्ध को देश सकते थे और इसे धृतराष्ट्र को बता सकते थे। इसका मतलब है कि उस वक्त इंटरनेट था, उस वक्त सैटेलाइट और तकनीक हमारे देश में थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व होता है कि मैं ऐसे देश में पैदा हुआ जहां की तकनीक इतनी एडवांस थी। जो देश खुद को तकनीकी रूप से काफी विकसित मानते हैं वह भारत के टैलेंट को अपने यहां नौकरी पर रखते हैं जिससे की उनकी तकनीक और भी बेहतर हो।

इससे पहले भी आया था बयान
मुख्यमंत्री ने यह बयान अगरतला में कार्यक्रम के दौरान दिया जहां मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और नागालैंड के प्रतिनिधी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत गलत है, इसे स्कूल और कॉलेज में बदल देना चाहिए। जबसे इंसान को धरती पर देखा गया है वह हमेशा से ही इंसान ही था, यहां तक की हमारे पूर्वजों ने लिखित में और मौखिक रूप में इसकी पुष्टि की है।

पहली बार बने सीएम
गौरतलब है कि बिप्लब देव पहली बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने हैं, इससे पहले यहां 25 साल से सत्ता पर काबिज लेफ्ट पार्टी को हराकर भाजपा यहां सत्ता में आई है। बिप्लब देव त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री हैं। बिप्लब इससे पहले आरएसएस से जुड़े थे और लंबे समय तक वह भाजपा सांसद गणेश सिंह के पीएम रहे थे। वह बतौर जिम इंस्ट्रक्टर भी काम कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- दलित दूल्हे को घोड़े पर आना महंगा पड़ा, लोगों ने उतारक बुरी तरह से पीटा, बारात पर फेंके पत्थर












Click it and Unblock the Notifications