Tripura Election Result: त्रिपुरा में BJP की बड़ी जीत, मिला स्पष्ट बहुमत
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं। एक बार फिर राज्य में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। कुल 60 सीटों में से भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।

Tripura Assembly Election Result 2023: होली से पहले त्रिपुरा में एक बार फिर भगवा रंग छाया है। लगातार दूसरी बार राज्य में बीजेपी सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों में बीजेपी पर जनता से फिर भरोसा जताया है, जिसके बाद कुल 60 सीटों में से बीजेपी 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।
वाम दल और कांग्रेस का गठबंधन तीसरे नंबर पर चला गया है। टिपरा मोथा पार्टी ने अलायंस का सारा खेल बिगाड़ दिया। टिपरा मोथा ने 13 सीटें जीती है, जबकि वाम दल और कांग्रेस के खाते में 11-3 सीटें आई है। गठबंधन के खाते में कुल 14 सीटें गई है।
टिपरा मोथा पार्टी बनीं किंगमेकर!
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 32 के आंकड़े के साथ बहुमत पर पहुंच गई है, लेकिन लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को तीसरी और दो साल पहले आई पार्टी से कड़ी टक्कर मिली। तिपरा मोथा के खाते में 13 सीटें गई है।

13 सीटों पर विजय
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 32 वाम 11 और कांग्रेस 3 सीटों पर है, जबकि टिपरा मोथा 13 सीटों पर है। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक वो भरोसे वाली पार्टी के साथ ही जाएंगे।
2 साल पहले बनी पार्टी ने बिगाड़ा 'खेल'
बता दें कि अपना पहला चुनाव लड़ रही प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा की टिपरा मोथा पार्टी अब तक सभी पार्टियों का खेल बिगाड़ती नजर आ रही है। दो साल राजनीति में दस्तक देने वाला दल अब अन्य दलों के लिए परेशानी बन गया है। इस पार्टी को ग्रेटर टिपरालैंड की मांग ने आदिवासी जनता में लोकप्रिय बना दिया। जिसके साथ ही पार्टी की तरफ से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली है।












Click it and Unblock the Notifications