Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 33 सीटों पर आगे
Tripura Assembly Election Result 2023: त्रिपुरा की कुल 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को वोटिंग शुरू हई थी। त्रिपुरा में कुल मतदान 81.1 फीसदी हुआ था।

Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 60 विधानसभा सीटों में से 33 सीटों पर आगे चल रही है। त्रिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 09 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है।
-11 बजे तक आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन 28+ सीटों पर आगे है। वहीं 19+ सीटों पर पर लेफ्ट और कांग्रेस आगे चल रही है। टीएमपी 11+ सीटों पर आगे है।
--सुबह 10 बजे तक के रुझान: बीजेपी गठबंधन बहुमत की ओर जाते दिख रही है। बीजेपी गठबंधन 31+ सीटों पर आगे है। वहीं 18+ सीटों पर पर लेफ्ट और कांग्रेस आगे चल रही है। टीएमपी 11+ सीटों पर आगे है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के बारे में जानिए?
त्रिपुरा की कुल 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को वोटिंग शुरू हई थी। त्रिपुरा में कुल मतदान 81.1 फीसदी हुआ था। कुल 60 विधानसभा सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी और आईपीएफटी ने एक साथ गठबंधन किया है। जिसमें से बीजेपी ने 55 सीट और उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
लेफ्ट और कांग्रेस साथ मिलकर त्रिपुरा के चुनावी मैदान में उतरे हैं। सीटों के समझौते की बात करें तो वाम मोर्चा 43 सीटों और तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेफ्ट और कांग्रेस ने एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है।
वहीं प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा त्रिपुरा की 60 सीटों में से 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications