Tripura Election: किसकी होगी जीत? वोटिंग संपन्न, राज्य में हुआ 81 फीसदी मतदान
त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के तहत गुरुवार को वोटिंग पूरी हो चुकी है। 60 सीटों वाले पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया गया। छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चला। 4 बजे तक 81 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई है।

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। राज्य के 3337 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो 4 बजे तक चली। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार त्रिपुरा में शाम 4 बजे तक लगभग 81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।
छुटपुट घटनाओं के बीच राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ है। 60 सीटों वाले राज्य में अलग-अलग पार्टियों से 259 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत अब ईवीएम में बंद हो गई हैं। राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता हैं। दोपहर तीन बजे तक 69.96 वोटिंग प्रतिशत रिकॉर्ड किया था, जबकि 1 बजे तक 51.35 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था।
बीजेपी-कांग्रेस को भेजा नोटिस
वहीं चुनावों के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से अपने लिए वोट की अपील करने के ट्वीट के लिए नोटिस भेजा है।
टिपरा मोथा प्रमुख का दावा
इधर, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने कहा कि मुझे लगता है कि त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे। हमें पता चला है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है। हमने धनपुर और मोहनपुर में हिंसा और EVM में गड़बड़ी की शिकायत की है। हमारी मांग लोगों को संवैधानिक अधिकार देने की है, इसके बाद हम CM के चेहरे की बात करेंगे।
माणिक सरकार ने लगाए आरोप
वहीं त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications