त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: माणिक सरकार बोले- भाजपा के कुछ बदमाश मतदान में परेशानी खड़ी कर रहे हैं

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 32.06 फीसदी मतदान हुआ है।

tripura assembly election 2023

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक 32.06% मतदान हुआ है। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने आरोप लगाया है कि कथित रूप से सत्तारूढ़ भाजपा के बदमाश लोगों को वोट डालने से रोक कर मतदान प्रक्रिया को बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मामले को मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष उठाया है।

वोट डालने के बाद CPIM नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

माणिक सरकार ने कहा कि कुछ जगहों पर जहां मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति नहीं है, वे सड़कों को अवरुद्ध कर रहे हैं और चुनाव आयोग से गुहार लगा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया तो वे दूसरों को वोट नहीं डालने देंगे। यह एक सकारात्मक संकेत और एक दृढ़ प्रयास है।

माणिक सरकार ने यह भी कहा कि हमारे लोगों को जो जानकारी मिलती है उसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी जाती है। वह बेहद सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है, इसकी और जांच करने की जरूरत है।

बता दें कि त्रिपुरा में आज (16 फरवरी) विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें सीपीआई (एम)-कांग्रेस गठबंधन बीजेपी में टक्कर है। 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। 3,337 मतदान केंद्रों में से 1,100 संवेदनशील और 28 अति- संवेदनशील केंद्र हैं। 60 सदस्यीय सदन के चुनाव के लिए 31,000 मतदान कर्मियों और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+