त्रिपुरा: BSF जवान ने 3 साथियों की हत्या कर खुद को मारी गोली
अगरतला। त्रिपुरा में बीएसएफ जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से अपने तीन साथियों की गोली मार कर हत्या कर दी। साथियों की हत्या के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के मगुरूली सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने अपने सरकारी रिवॉल्वर से अपने साथियों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में हेड कॉन्सटेबल समेत 3 साथियों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) शंकर देबनाथ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जवान द्वारा अचानक की गई फायरिंग में हेड कांस्टेबल समेत तीन जवानों की मौत हो गई । हेड कांस्टेबल की मौत जहां मौके पर ही हो गई जबकि एक जवान की मौत इलाज के दौरान उनाकोटी के जिला अस्पताल में हो गई। जवानों पर अंधाधुन पायरिंग करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मामले के जांच के आदेश दे दिए है। इस बात का पता लगाया जा रहा है आखिर क्यों जवान ने अंधाधुन फायरिंग की।












Click it and Unblock the Notifications