तीन तलाक के खिलाफ याचिका करने वाली इशरत भाजपा में शामिल

Recommended Video

    Ishrat Jahan Joins BJP, Triple Talaq पर डाली थी SC में Petition | वनइंडिया हिन्दी

    कोलकाता। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली और इसके खिलाफ खुलकर अपनी आवाज बुलंद करने वाली इशरत जहां ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का समर्थन करुंगी जो लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं।

    isharat

    पश्चिम बंगाल भाजपा यूनिट के महासचिव सयनातन बासु ने इशरत के भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि इशरत ने हमारे हावड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इशरत के भाजपा में शामिल होने को लेकर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इशरत उन पांच महिलाओं में से एक है जिसने तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

    इशरत जहान को उसके पति ने 2014 में दुबई से फोन पर तलाक दे दिया था, इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त को तीन तलाक पर रोक लगाते हुए इसे गैर इस्लामिक करार दिया था। पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ दिलीप घोष ने बताया कि मुझे भी इस बात की जानकारी मिली है कि इशरत भाजपा में शामिल हो गई है, हम उनका स्वागत करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+