'अधीर चौधरी निष्कासन का कर रहे इंतजार, BJP में हो सकते है शामिल', तृणमूल कांग्रेस ने कुछ यूं लिया आड़े हाथों

Adhir Ranjan Chowdhury: पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर चौधरी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। इस बात के संकेत तृणमूल कांग्रेस ने दिए है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि अधीर चौधरी निष्कासन का इंतजार कर रहे हैं और भविष्य में वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, 'ऐसा लगता है कि अधीर रंजन चौधरी ने पहले ही बीजेपी से बात कर रखा है और अब वो कांग्रेस से निलंबित होना चाहते हैं। वह उकसाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे निलंबित होने के बाद वो बीजेपी में शामिल हो सकें। वहीं, इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य का भी बयान सामने आया है।

Adhir Ranjan Chowdhury

उन्होंने कहा, 'हम क्या कह सकते हैं? कुणाल घोष ने जो कहना था, वह कह दिया है। वह (अधीर चौधरी) हमारी पार्टी से नहीं हैं। न ही हम चाहते हैं कि वह यहां आएं। हो सकता है कि वह अन्य पार्टियों से बात कर रहे हों और हो सकता है कि वह निष्कासन का इंतजार कर रहे हों। मुझे नहीं पता।'

अध्यक्ष पद से हटाए गए अधीर चौधरी
खबर के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अधीर चौधरी की प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा, 'जब चुनाव चल रहे थे, तब मल्लिकार्जुन खड़गे ने टेलीविजन पर कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो मुझे बाहर रखा जाएगा, जिससे मैं परेशान हो गया था।'

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम भी पार्टी के लिए अच्छे नहीं रहे। भले ही मैं अस्थायी पार्टी अध्यक्ष था, लेकिन यह मेरी जिम्मेदारी थी। जिसके बाद मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी से कहा कि यदि संभव हो तो आप मेरी जगह किसी और को रख सकते हैं। अधीर चौधरी ने कहा कि बाद में मुझे पार्टी की तरफ से फोन आया।

कहा गया कि मैं एक मीटिंग बुलाऊं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि मीटिंग मेरी अध्यक्षता में ही बुलाई गई है। उस वक्त तक मैं अध्यक्ष था लेकिन मीटिंग की शुरुआत में जब गुलाम अली मीर संबोधन दे रहे थे, तो उन्होंने मुझे पूर्व अध्यक्ष के रूप से संबोधित किया। तब पता चला कि मैं पश्चिम बंगाल का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बन गया।

अधीर के अध्यक्ष पद से हटाए जाने का तृणमूल कांग्रेस ने किया स्वागत
तृणमूल कांग्रेस ने अधीर चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के फैसला का स्वागत किया है। टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा, "उन्हें (अधीर रंजन चौधरी को) पहले ही बाहर कर दिया जाना चाहिए था। दीदी (ममता बनर्जी) ने चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर कांग्रेस से मिलने की पेशकश की थी। लेकिन, अधीर रंजन चौधरी की वजह से यह संभव नहीं हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+