यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, Sant Kabir Nagar की बेटी ने 6 दिन में रचा इतिहास, Video
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद की एक बेटी ने स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 9 अगस्त को चढ़ाई शुरू की थी और 15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूरोप के 18,510 फीट ऊंचे एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई कर इतिहास रचने वाली बेटी का नाम रजनी साव है। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है। साथ ही उनके आने पर स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन के लोग सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
आपको बता दें कि रजनी साव जिला यूथ आईकान भी हैं। इससे पूर्व रजनी साव माउंट सिटी पर्वत हिमांचल प्रदेश, माउंट टेबल टॉक पर्वत श्रीनगर, माउंट यूनम पर्वत हिमाचल प्रदेश और साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट किलिमंजारो' को भी फतेह कर चुकी हैं।
Recommended Video

आगे भी जारी रखेंगी चढ़ाई
रजनी साव ने बताया कि 9 अगस्त को उन्होंने यूरोप के एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ाई करना शुरू किया था। उस दौरान रास्ते में कई जगह वो रुकीं। इसके बाद 15 अगस्त की सुबह 7.40 बजे माउंट एल्ब्रुस पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह से पर्वत पर चढ़ाई जारी रखेंगी। इसमें यूरोप सरकार का भी सहयोग मिला। उनके साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बधाई भी दी।
वहीं उनकी इस उपलब्धि पर डीएम संदीप कुमार, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह, सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डॉ राधेश्याम यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications