केरल में चोरी के आरोप में आदिवासी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के साथ सेल्फी ली

Recommended Video

    Kerala: Violent Mob beats tribal man to death, clicked selfies with him | वनइंडिया हिंदी

    पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां 27 वर्षीय आदिवासी युवक को चोरी के आरोप में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। गुरुवार रात यहां भीड़ ने चोरी के आरोप में 27 वर्षीय युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह घटना इसलिए भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि घटना के वक्त कुछ लोग हंसते हुए युवक के साथ मोबाइल फोन से सेल्फी क्लिक करते हुए और वीडियो शूट करते हुए देखे जा सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर डाली सेल्फी

    सोशल मीडिया पर डाली सेल्फी


    लोगों ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमे देखा जा सकता है कि चोरी के आरोपी को लोगों ने रस्सी से बांध रखा है और लोग उसके साथ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। जिस व्यक्ति पर चोरी का आरोप था उसका नाम मधु था, जिसे भीड़ ने पकड़ लिया था। युवक पर आरोप था कि उसने पास की दुकान से चोरी की थी, जिसके बाद लोगों ने युवक का हाथ-पैर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद चोरी के आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

    देर से पहुंची पुलिस

    देर से पहुंची पुलिस

    इस घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे लुंगी पहने एक युवक देखा जा सकता है, जोकि मधु से पूछताछ कर रहा है। एक अन्य व्यक्ति के हाथ में डंडा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति सेल्फी क्लिक कर रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश में इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। आदिवासी एक्टिविस्ट ने बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को बता दिया था, लेकिन वह काफी देर से आए।

    सीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    सीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    आदिवासी एक्टिविस्ट धन्य रमन ने बताया कि मधु मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं था, वह सड़क पर घूमा करता था। वहीं अगली पुलिस का कहना है कि मधु तीन मामलों में आरोपी है, उसपर चोरी के आरोप थे, जिसमे उसे रंगे हाथ पकड़ा गया था। वहीं इस घटना की मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने निंदा की है, उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह एक जघन्य अपराध है, किसी भी सभ्य समाज में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं इस घटना के बारे में डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+