माता-पिता को कंघे पर लादकर कोर्ट पहुंचा ये शख्स, जनता बनी रही तमाशबीन
इंसाफ की मांग कर रहे इस शख्स ने कांवड़ के एक पलड़े पर माता को बैठा लिया था तो दूसरे पलड़े पर पिता को बैठाया था
नई दिल्ली। ओडिशा के मयूरभंज का रहने वाला एक आदिवासी शख्स माता-पिता को कंधे पर लादकर 40 किलोमीटर तक पैदल चला और कोर्ट पहुंचा। दरअसल ये शख्स इंसाफ की मांग कर रहा है। जब ये शख्स अपने माता-पिता कांवड़ में रखकर ले जा रहा था तो देखने वालों का जमावड़ा लग गया था।

इंसाफ की मांग कर रहे इस शख्स ने कांवड़ के एक पलड़े पर माता को बैठा लिया था तो दूसरे पलड़े पर पिता को बैठाया था। वो जिस रास्ते से गुजर रहा था लोगों को भीड़ उसको देखने के लिए लग जा रही थी।शख्स का आरोप है कि उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज किया गया है।
आदिवासी कार्तिक सिंह के मुताबिक मोरोदा पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर ली और उन्हें 2009 में 18 दिनों के लिए जेल में बंद करवा दिया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि फर्जी केस के चक्कर में उन्हें अपने बुजुर्ग माता पिता को अकेला छोड़ना पड़ा था। कार्तिक ने कहा कि अब किसी भी हालत में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications