दुनिया के टॉप 10 दर्शनीय स्थलों में ताजमहल भी शामिल, हासिल किया 5वां स्थान
दुनिया के प्रमुख आश्चर्यों में से एक आगरा का सफेद संगमरमर से बना ताजमहल 'टॉप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड' (लैंडमार्क) में शामिल हुआ है।
नई दिल्ली। प्यार का प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल का नाम दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में शुमार हुआ है। हाल ही कराए गए एक सर्वेक्षण में ताजमहल ने दुनिया के 10 दर्शनीय स्थलों में पांचवा स्थान हासिल किया है।

'टॉप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड' (लैंडमार्क) में ताजमहल भी
दुनिया के प्रमुख आश्चर्यों में से एक आगरा का सफेद संगमरमर से बना ताजमहल 'टॉप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड' (लैंडमार्क) में शामिल हुआ है। ताजमहल भारत का अकेला दर्शनीय स्थल है जिसे इस टॉप 10 में जगह मिली है। 'टॉप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड' (लैंडमार्क) की इस सूची में कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर सबसे ऊपर है। इसके बाद अबू धाबी स्थित शेख जाएद ग्रांड मस्जिद सेंटर, स्पेन का मेजक्यूटा कैथेड्रल डे कोर्डोबा और इटली के वेटिकन सिटी स्थित सेंट पीटर्स बासिलिका का नाम शामिल है।
इनके अलावा रुस के सेंटपीटर्सबर्ग में स्थित चर्च ऑफ द सेवियर ऑन स्पिल्ड ब्लड छठवें नंबर पर है। चीन की महान दीवार इस लिस्ट में सातवें नंबर पर मौजूद है। पेरु का माचु पिच्छू आठवें नंबर पर, नौवें नंबर पर स्पेन का प्लाजा दे एस्पाना और इटली का डुओमो दी मिलानो दसवें नंबर पर स्थित है। हालांकि अगर एशिया सूची देखी जाए तो कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर के बाद ताजमहल दूसरे नंबर पर मौजदू है। ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने बताया कि भारत में अनेक उल्लेखनीय लैंडमार्क हैं, जहां की यात्रा से देश के समृद्ध इतिहास को जानने का अच्छा मौका मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications