Omicron: 'एट रिस्क' देशों से आने वाले यात्रियों को अब आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए करानी होगी प्री-बुकिंग
'एट रिस्क' देशों से आने वाले यात्रियों को 20 दिसंबर से आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए अनिवार्य रूप से प्री-बुकिंग करानी होगी।
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए, 6 प्रमुख हवाई अड्डों पर 'एट रिस्क' देशों से आने वाले यात्रियों को 20 दिसंबर से आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए अनिवार्य रूप से प्री-बुकिंग करानी होगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, 'जो भी यात्री जोखिम वाले देशों से आएंगे उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए प्री-बुकिंग करानी होगी। इसके लिए एयर सुविधा पोर्टल में कुछ बदलाव किये गए हैं, पोर्टल पर जाकर यात्री टेस्ट के लिए प्री-बुकिंग करा सकते हैं। ये उन लोगों के लिए भी है जो पिछले 14 दिन में इन देशों की यात्रा करके लौट रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15: क्या वाकई बढ़ रही हैं रश्मि-करण की नजदीकियां या शक की भेंट चढ़ेगा करण-तेजस्वी का रिश्ता? video
दस्तावेज में आगे कहा गया है कि अनिवार्य आरटी-पीसीआर प्री-बुकिंग 19 दिसंबर को रात 11:59 बजे से प्रभावी होगी। पहले चरण में, प्रणाली को छह मेट्रो शहरों, अर्थात् दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में लागू किया जा सकता है। मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को निर्देश दिया कि वह सभी एयरलाइनों को एक एडवाइजरी जारी करे कि वे अपने यात्रियों के उड़ान भरने से पहले कोविड-19 परीक्षण की प्री-बुकिंग की जांच करें।
यदि किसी यात्री को प्री-बुकिंग में कठिनाई हो रही है, तो उन्हें बोर्डिंग से वंचित नहीं किया जा सकता है और इस स्थिति में एयरलाइन एयरपोर्ट रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर खुद टेस्टिंग के लिए बुकिंग कराएगा। बता दें कि एट रिस्क देशों की लिस्ट में भारत ने यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, ब्राजील, चीन, घाना, हांगकांग, इजराइल, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, तंजानिया और जिम्बाब्वे को रखा है।












Click it and Unblock the Notifications