Bigg Boss 15: क्या वाकई बढ़ रही हैं रश्मि-करण की नजदीकियां या शक की भेंट चढ़ेगा करण-तेजस्वी का रिश्ता? video
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी ऑडियंस को बेहद पसंद आ रही थी, लेकिन अब इस रिश्ते में दरार पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
मुंबई, 14 दिसंबर। बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी ऑडियंस को बेहद पसंद आ रही थी। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं या नहीं, इसको लेकर फिलहाल किसी की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है, लेकिन दोनों के बीच कुछ खिचड़ी जरूर पक रही थी, मगर अब इस रिश्ते में एक दरार पड़ती दिखाई दे रही है और यह रिश्ता भी शक की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है और इस शक की वजह बनी हैं रश्मि देसाई। करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ जैसे व्यवहार किया है उससे देखकर तो हर कोई यही बात कह रहा है।

तेजस्वी से बोले करण तमीज से बात करो, बकवास सुनने नहीं आया
शो का जो प्रोमो रिलीज हुआ है वह करण और तेजस्वी की जोड़ी को चाहने वालों के लिए एक निराशाजनक खबर लाया है। इस प्रोमों में करण तेजस्वी पर चिल्ला हुए दिखाई दे रहे हैं। वह तेजस्वी से कहते हैं कि मुझसे तमीज से बात करो।

क्या यहीं खत्म हो जाएगा तेजस्वी-करण का रिश्ता
मंगलवार को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 15 के अपकमिंग शो का प्रोमो जारी किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- ये प्यार तूने क्या किया, एक ही पल में बिखेर दिया, #तेजरन का रिश्ता। बता दें कि दोनों की जोड़ी को तेजरन TejRan का नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर यह हैशटैग ट्रैंड भी करता रहता है।

क्या रश्मि और करण की बढ़ रही हैं नजदीकियां
वीडियो में रश्मि तेजस्वी से कहती हैं कि तू बहुत डरी हुई लग रही है कि मैं उससे (करण) से बात करती हूं। मैं अब करण से दूर रहूंगी। इसके बाद रश्मि करण, उमर रियाज और निशांत भारद्वाज से इस बारे में बात करने लग जाती हैं और कहती हैं कि वह मुझसे इतना अनसिक्योर क्यों महसूस कर रही है। वह गलत व्यक्ति को परेशान कर रही है। इसके बाद तेजस्वी और रश्मि दोनों में तू-तू-मैं-मैं शुरू हो जाती है। तेजस्वी कहती हैं कि क्या मुझे कुछ बोलने का मौका मिलेगा? इस पर करण कहते हैं कि तुम रश्मि को क्यों उकसा रही हो।

करण ने खाने की टेबल पर फेंक कर मारा गिलास, रो दीं तेजस्वी
इसके बाद तेजस्वी आग बबूला हो जाती हैं और कहती हैं कि अब मेरा दिमाग खराब हो रहा है। मैं तुझसे भीख मांगती हूं रश्मि। करण भी तेजस्वी से शांत होने को कहते हैं, लेकिन वह नहीं मानती और करण से कहती हैं कि तू जितना मुझे शांत करने की कोशिश करेगा में उतना तेज बोलूंगी। इसके बाद करण दोनों को वहां छोड़कर वहां से चले जाते हैं। करण गुस्से में आते हैं और खाने की टेबल पर ग्लास फेंक कर मारते हैं और कहते हैं- बात करने की तमीज होती है? ये कोई तरीका है मुझसे बात करने का। पूरी दुनिया के सामने मुझसे ऐसे बात कर रही है। इसके बाद करण तेजस्वी से कहते हैं कि मुझसे इस तरह बात करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद तेजस्वी रोने लगती हैं।

तेजा के लायक नहीं है करण, उसे तेजा पर विश्वास ही नहीं
इस वायरल होती वीडियो पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा तेजा के लायक नहीं है करण, उसको तेजा पर विश्वास ही नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कितनी बड़ी-बड़ी बातें करता है मैं ऐसा हूं वैसा हूं। मेरा प्यार ऐसा है वगैरह। क्या इस तरह वह एक महिला से प्यार करता है, उस पर चिल्लाकर, उसकी बेइज्जती कर, उस पर बर्तन फेंक कर?












Click it and Unblock the Notifications