दो घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से चंडीगढ़, जानिए कैसे
245 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन के संचालन के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदाता के फ्रांस के सहयोग से पहली सेमी-हाई स्पीड परियोजना की शुरूआत की योजना है।
नई दिल्ली। दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। बहुत जल्दी दिल्ली से चंडीगढ़ जाने में केवल दो घंटे का समय लगेगा। रेलवे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। रेलवे दिल्ली-चंडीगढ़ रेल मार्ग पर रेलगाड़ी की गति को 200 किलोमीटर प्रतिघंटे तक बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख मोड़ों को सीधा करने की के काम में लगा हुआ है।

दिल्ली-चंडीगढ़ रेल रुट उत्तर भारत के व्यस्त रुटों में से एक है। 245 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन के संचालन के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदाता के फ्रांस के सहयोग से पहली सेमी-हाई स्पीड परियोजना की शुरूआत की योजना है। रेल मंत्रालय और फ्रेंच रेलवे की टीम के बीच सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाने, मोड़ खत्म करने, उर्जा नियंत्रण प्रणाली को लेकर काम चल रहा है। वहीं रेलवे इस काम को जल्दी पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रॉसेस से भी बत रही है।
रेलवे के मुताबिक दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है, इसके अलावा 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने में 46 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर खर्च अलग से आने का अनुमान है। सेमीहाईस्पीड ट्रेन से दिल्ली और चंडीगढ़ की दूरी महज एक घंटा 40 मिनट रह जाएगी, इस समय 110 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा में साढ़े तीन घंटे समय लगता है।
-
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहारादून का सफर 2.5 घंटे में होगा पूरा, कई शहरों में पहुंचना होगा आसान -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications