ऑक्सीजन सप्लाई पर परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला, ऑक्सीजन टैंकर में ट्रैकिंग डिवाइस लगाना हुआ अनिवार्य
नई दिल्ली, मई 04: कोरोना महामारी से जूझ रहे देश को इस समय ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऑक्सीजन कंटेनर , टैंकर और वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस फिट होना अनिवार्य कर दिया है। जीपीएस ट्रैकिंग इन टैंकरों की उचित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, इसके अलावा इससे ये भी सुनिश्चित होगा कि कहीं कोई डायवर्जन या देरी तो नहीं है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा कि, MoRTH ने ऑक्सिजन कंटेनर / टैंकर / वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगा होना अनिवार्य कर दिया है। जीपीएस ट्रैकिंग इन टैंकरों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, इसके अलावा ये सुनिश्चित करने के लिए कि कोई डायवर्जन या देरी नहीं है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक अधिकारी ने कहा कि रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे ने टैंकरों को रियल टाइम ट्रैक करने के लिए एक सिस्टम विकसित किया है।
बीते शुक्रवार से गृह मंत्रालय देश में विभिन्न हिस्सों में मौजूद ऑक्सीजन भरने के स्टेशनों तक खाली टैंकरों और कंटेनरों को ले जाने के लिए प्रयासों में समन्वय कर रहा है, ताकि जरूरतमंद कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके।भारत वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से निपट रहा है। इस वक्त पूरे देश में कोरोना संक्रमण के लाखों मामले आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में आज कोरोना वायरस के मामलों में मामूली गिरावट आई है है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3,57,229 नए मामले आए हैं और 3,449 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 3,20,289 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,02,82,833 पहुंच गई है। अब तक कुल 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 34,47,133 है और अब तक 1,66,13,292 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में 15,71,98,207 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश में वैक्सीन लगवाने का आंकड़ा 15,89,32,921 पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications