बच्चों की किडनैपिंग के शक में भीड़ ने ट्रांसजेंडर महिला की पीट-पीटकर हत्या की
नई दिल्ली। हैदराबाद में 52 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला को बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। यह घटना हैदराबाद के चंद्रयानगट्टा इलाके की है, जहां लोगों को शक था कि कि महिला ने अपनी गैंग के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया है। जिसके बाद गुस्सायी भीड़ ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य ट्रांसजेंडर महिला के साथ लोगों ने मारपीट की है जोकि बुरी तरह से घायल हैं।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार ये चारो ट्रांसजेंडर महबूबनगर से हैदराबाद आए थे। ये सभी लोग यहां इलाके में गरग की तलाश कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने इन्हे रोका और इनसे पूछताछ करने लगे। जिसके बाद भीड़ ने इनपर हमला कर दिया और पत्थर से मारा, जिसमे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।
चंद्रायनगट्टा पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर वाई प्रकाश रेड्डी ने कहा कि हमने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। इस हमले में चंदरैया जोकि महबूबनगर जिले का रहने वाला था, उसकी मौत हो गई है। घायल चंदरैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज के आधार पर 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें- विशाल झूला टूटने से गिरी 10 साल की बच्ची की मौत, अन्य 6 की हालत गंभीर












Click it and Unblock the Notifications