OMG! प्रेग्नेंट हो गया ट्रांसजेंडर पुरुष, तस्वीरें और खबर वायरल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आपने कभी किसी पुरुष के गर्भ धारण करने की खबर नहीं सुनी होगी लेकिन इक्वाडोर में ऐसा हुआ है। यहां एक ट्रांसजेंडर जोड़े में पुरुष साथी ने गर्भ धारण करके इतिहास बनाया है।

इसकी जानकारी उस जोड़े ने सोशल मीडिया पर दी है। दोनों का नाम फर्नांडो मचाडो और डायने रोड्रिगेज है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दक्षिण अमेरिकी देश में अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है। इस खबर ने भारी संख्या में लोगों का ध्यान खींचा है।
डायने के मुताबिक वह और वेनेजुएला में जन्मे उनके साथी ने गर्भधारण की बात को इसलिए सार्वजनिक किया ताकि रोमन कैथोलिक समाज के नजरिए को बदला जा सके। डायने का कहना है की हम ट्रांसजेंडरों को लेकर मौजूद मिथकों को ख़त्म करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications