ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, 14 ट्रेनें रद्द, 20 फ्लाइट्स का बदला समय, देखें रद्द और लेट ट्रेनों की लिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को दिल्ली आने वाली लगभग 60 ट्रेनें देरी से चल रहीं है, वहीं कोहरे के चलते 20 फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत समूचे उत्तरी और पूर्वी भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से पांच से आठ घंटे देरी से चल रही है।

 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

खराब दृश्यता की वजह से 20 फ्लाइट देर से उड़ान भरेंगी। दिल्ली से शिमला, लेह और बागडोगरा जाने वाले विमान तय समय से देरी से उड़ान भरेंगे। खराब दृश्यता के कारण रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दो घरेलु उड़ानें रद्द हो गई। कोहरे के कारण रविवार से अब तक आईजीआई हवाई अड्डे पर 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
रद्द ट्रेनें : कोहरे के कारण महानंदा, गोमती, लिच्छवी, पद्मावती, ऊंचाहर, झारखंड, डबल डेकर, शहीद एक्सप्रेस, सद्‌भावना, उज्जैनी समेत 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

 50 ट्रेनों के समय में भी बदलाव

50 ट्रेनों के समय में भी बदलाव

कोहरे के चलते जहां 27 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं 106 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से चलने वाली 60 ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें तो 10 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। 12 से 16 घंटे का सफर 20 से 25 घंटों में पूरा हो रहा है। जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली का तापमान गुरुवार को 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
यहां देखें: रद्द और लेट चल रही ट्रेनों की पूरी लिस्ट

कारगिल देश का सबसे ठंडा स्थान

कारगिल देश का सबसे ठंडा स्थान

उत्तरी क्षेत्र में, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के कारगिल शहर में गुरुवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां का न्यूनतम तापमान -20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा लेह में न्यूनतम तापमान -16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+