इंजन फेल होने के कारण 2 घंटे सुरंग में फंसी रही दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस
जम्मू।
नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली सुपरफास्ट रेलगाड़ी श्री शक्ति एक्सप्रेस बुधवार को तकनीकी खराबी की वजह से जम्मू के एक सुरंग में दो घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही। पुलिस सूत्र ने बताया कि सुपरफास्ट श्री शक्ति एक्सप्रेस बुधवार सुबह उधमपुर और कटरा रेलवे स्टेशन के बीच सुरंग नंबर 27 में इंजन फेल होने के कारण फंस गई। id="toptextpromo">यह
सुबह सात बजे कटरा पहुंची, जबकि निर्धारित समय सुबह 5 बजे था। नई दिल्ली से कटरा के बीच सोमवार को ही सुपरफास्ट रेलगाड़ी शुरू की गई थी। यह 12 घंटे से भी कम समय में कुल दूरी तय करती है। उल्लेखनीय है कि कटरा में ही आधार शिविर है, जहां देश भर से लाखों श्रद्धालु हर साल माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली से कटरा जाने वाली श्री शक्ति ट्रेन इंजन फेल होने के कारण कटरा रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर पहले एक सुरंग में फंस गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसकी
सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने उधमपुर से तुरंत एक इंजन भेजा, जिसके बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। गोयल ने कहा कि उन्हें अभी इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है कि ट्रेन कितनी लेट हुई और इंजन फेल होने के क्या कारण थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्रेन अपने तय समय से 100 मिनट देरी से कटरा पहुंची। ट्रेन पहले की 35 मिनट लेट चल रही थी और इंजन फेल होने के कारण यह 60 मिनट और लेट हो गई। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेन इंजन फेल होने के कारण सुरंग में फंस गई थी।











Click it and Unblock the Notifications