Train Ticket Booking: कैसे जाएं दिवाली-छठ में घर? 30% तक बढ़ा ट्रेन का किराया, कई रुट्स पर 'नो रूम'
Train Ticket Booking: दीपावली-छठ का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे अपने घर से बाहर काम करने वाले लोगों के लिए घर लौटना बड़ी चुनौती बन गया है। हर साल त्योहारों के मौसम में ट्रेनों पर दबाव बढ़ता है। लेकिन इस बार हालात और भी गंभीर दिख रहे हैं।
दिल्ली से रांची और पटना जैसे प्रमुख रूट्स पर सीटों की भारी कमी है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट पहले ही 100 से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं स्पेशल ट्रेनों और निजी वाहनों में सामान्य से कहीं ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में परिवार के साथ दीपावली मनाने का सपना यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया है।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग
दिल्ली-रांची रूट पर हालात बेहद कठिन हो गए हैं। राजधानी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 18 अक्टूबर से ही वेटिंग 100 से ऊपर पहुंच चुकी है। स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में भी 17 अक्टूबर से टिकट मिलना मुश्किल है। गरीब रथ एक्सप्रेस में कोटा सीमित होने से यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बेहद कम है। रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में अभी टिकट मिल रहे हैं, लेकिन बुकिंग तेजी से भर रही है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम
पटना रूट पर भी टिकट का संकट
रांची-पटना रूट की स्थिति भी आसान नहीं है। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर से ही वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है। रांची-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में 18 अक्टूबर से वेटिंग बढ़ रही है। वहीं हटिया-आईपीआर एक्सप्रेस में भी ज्यादा भीड़ की वजह से सीट मिलने की संभावना कम है।
यात्रियों पर किराए का बोझ
यात्रियों का कहना है कि टिकट खुलते ही बुकिंग करने की कोशिश के बावजूद उन्हें वेटिंग या "नो रूम" का मैसेज मिल रहा है। स्पेशल ट्रेनों में सामान्य से 20-30 प्रतिशत ज्यादा किराया वसूला जा रहा है, जिससे लोगों का सफर महंगा हो गया है।
वैकल्पिक साधनों पर बढ़ा दबाव
रेलवे में जगह न मिलने पर लोग अब बस, टैक्सी और प्राइवेट कोच का सहारा ले रहे हैं। लेकिन लंबी दूरी की यात्रा और सीमित सुविधाओं के कारण खासकर बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत हो रही है। निजी वाहनों और साझा टैक्सी का किराया भी मांग बढ़ने से आसमान छू रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय रहते बना लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath Train Booking: अब भी मिल सकता है छठ में घर जाने के लिए टिकट, बस लगानी होगी ये तरकीब!












Click it and Unblock the Notifications