यूपी में मानव रहित क्रासिंग पर मौत का ताड़ंव, 13 बारातियों की दर्दनाक मौत

महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक शरद सचान ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि हादसे में बुलेरो सवार 13 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
सचान ने बताया कि हादसे के शिकार लोग महाराजगंज जिले के ही निवासी थे और पड़ोस के कुशीनगर जिले में बारात में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया लगता है कि बुलेरो के चालक ने रेलगाड़ी को आते देखने के बावजूद क्रॉसिंग पार करने की कोशिश की, जिसके कारण यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications