बालासोर के बाद अब आंध्र प्रदेश में बेपटरी हुई ट्रेन, पटरी से उतर गया पद्मावती एक्सप्रेस का डिब्बा, Video
Padmavati Express Train Derail: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद अब आंध्र प्रदेश में बुधवार को एक ट्रेन बेपटरी हो गई। पद्मावती एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। तिरुपति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर गई।
गनीमत है कि इस हादसे में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। राहत की बात यह है कि जब यह हादसा हुआ तब ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था। ट्रेन का डिब्बा पूरी तरह से खाली था।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब डिब्बों को ट्रेन से जोड़ा जा रहा था। अगर डिब्बे में यात्री सवार होते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती। यात्रियों की जान तक जा सकती थी। लेकिन गनीमत है कि कोच में कोई यात्री सवार नहीं था। रेलवे कर्मचारी डिब्बे को पटरी पर लाने के लिए जुट गए हैं।
सेंट्रल रेलवे सीपीआरओ का कहना है कि यह एक खाली ट्रेन थी और रखरखाव के लिए जा रही थी। घटना यार्ड में हुई है, मुख्य लाइन पर नहीं।
Recommended Video
वहीं, इससे पहले आंध्र प्रदेश में ताडी ओर अनाकापल्ली रेवले स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ये मालगाड़ी कोयले से लदी हुई थी बुधवार की सुबह करीब चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और पटरी से उतरने के कारण पांच डब्बे क्षत्रिग्रस्त हो गए थे। मालगाड़ी के साथ हुई इस दुर्घटना के कारण भारत की वंदे भारत समेत अन्य कई ट्रेने तीन घंटे लेट हो गई थी। हादसे की वजह से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें तीन घंटे लेट हुई थी।
यह भी पढ़ें- 'अरे तुम कितने सुंदर हो...' शराब के नशे में फ्लाइट अटेंडेंट को KISS करने लगा यात्री, ट्रे भी तोड़ डाली












Click it and Unblock the Notifications