Coromandel Express Accident: 'ट्रेन में कवच सिस्टम क्यों एक्टिव नहीं था?', ममता का रेल मंत्री वैष्णव से सवाल

Odisha Train Accident: दो जून की की शाम सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गए। घटना में 261 की मौत हो गई।

Coromandel Express Accident

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे का जायजा लेने घटना के दूसरे दिन शनिवार के पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने घटनास्थल का इंस्पेशन किया। इस दौरान उनका सामना रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हुआ। ममता बनर्जी ने रेल मंत्री से ट्रेन में कवच सिस्टम क्यों एक्टिव नहीं था? इसका कारण पूछा।

ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा कि हमने डॉक्टर और एंबुलेंस भेजी है। ओडिशा सरकार के साथ पश्चिम बंगाल समन्वय बनाकर काम कर रहा है। ट्रेन में इसमें एंटी कोलेजन डिवाइस नहीं लगा था। अगर लगा होता, तो हादसा होने से बच सकता था। ममता बनर्जी ने आगे यह भी कहा कि रेलवे में कॉर्डिनेशन की कमी है। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गलत बताया कि रेलवे अपना रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर चुकी है।

पलक झपकते ही 261 लोगों की गई जान

आपको बता दें कि बीती शाम यानी शुक्रवार की शाम सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी से टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना में 261 की मौत हो गई, जबकि 900 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

ओडिशा और तमिलनाडु में राजकीय शोक घोषित

वहीं, ओडिशा और तमिलनाडु में ट्रेन हादसे को लेकर एकदिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। किसी भी तरह के समारोह व कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+