Coromandel Express Accident: मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 230 से अधिक यात्रियों की मौत

चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास दुर्घनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोगों की मौत हुई है।

Coromandel Express Accident

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। शनिवार सुबह तक 230 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 900 से अधिक घायल हैं।

इससे पहले विशेष राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से रात करीब 12 बजे जारी बयान में कहा गया कि राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जबकि करीब 70 यात्रियों की मौत हो गई।

शुक्रवार साम हादसे के बाद सीपीआरओ दक्षिण रेलवे ने बताया कि ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। कई बोगियों के पटरी से उतरने की सूचना है। घटना (Chennai-Howrah Coromandel Express Accident) के बाद तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि बालासोर के जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। बालासोर रेलवे स्टेशन से एनडीआरएफ की 22 सदस्यों वाली पहली टीम पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। सेंट्रलाइज्ड ट्रैफिक कंट्रोल की 32 सदस्यों वाली एक और टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है।

घटना में करीब 70 लोगों की मौत की आशंका है जबकि 350 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज, बालासोर, सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 50 से अधिक एंबुलेंस लगाई गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बसों की भी व्यवस्था की जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हादसे को लेकर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर परिजन घायलों हाल जान सकते हैं।
हावड़ा- 033 - 26382217
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) - 9903370746
- रेलमदद- 044- 2535 4771
इसके अलावा चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है। जहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क करके स्थिति जानी जा सकती है।

5 ट्रेनें हुईं रद्द
हादसे के कारण रूट बाधित हो गया है। जिसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अब तक कुल 5 ट्रेनें रद्द की हैं। जिसमें पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 शामिल है।

इस ट्रेन दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने के आशंका है। बताया जा रहा है कि करीब 200 यात्री पलटी बोगियों में फंसे हैं। ट्रेन हादसे के अपडेट को लेकर कहा जा रहा है कि राहत बचाव कार्य तेज है। घटना में ट्रेन संख्या 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की आठ बोगियां बहानागा स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गईं हैं।

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन से निकलती है। रेलवे स्टेशन ट्रेन से दोपहर 3.30 बजे रवाना हुई थी। बालासोर स्टेशन पर शाम 6.30 बजे पहुंची। इस ट्रेन को कल शाम 4.50 बजे चेन्नई के पुरची थलाइवर डॉ. एम.जी. चेन्नई में रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+