कुर्ला रेलवे स्टेशन पर मुंबई लोकल का डिब्बा पटरी से उतरा

मुंबई। रविवार शाम को मुंबई में विद्याविहार और कुर्ला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार कल्याण और सीएसएमटी के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई थी, जिसकी वजह से काफी मध्य रेलवे की उपनगरी ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन का डिब्बा जब पटरी से उतरा उससे पहले शाम को करीब सात बजे डिब्बे में शॉर्ट सर्किट देखा गया था। यह उस वक्त हुआ जब ट्रेन विद्याविहार पहुंचने वाली थी। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने इस बारे में स्टेशन अधिकारियों को जानकारी दी थी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर से ट्रेन के भीतर हादसा सामने आया जब रात तकरीबन 8.55 पर ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

accident

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+