डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये गार्ड, VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। सड़कों पर जाम राहत दिलाने में ट्रैफिक पुलिस या फिर होम गार्ड की काफी अहम भूमिका रहती है। चाहे तपती दोहपहरी हो या फिर कड़ाके की ठंड, बारिश में भी ट्रैफिक जवान अपने मोर्चे पर डटे रहता है और शहर को हर घंटे लगने वाले जाम से बचाता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्रैफिक गार्ड पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए नजर आ रहा है।

traffic police personnel ontrol traffic by his dance mov, Video Viral

हालांकि यह वीडियो कहा है कि इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन यह ओडिशा का बताया जा रहा है। ट्रैफिक गार्ड का नाम प्रताप चंद्र खंडवाल बताया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का यह होम गार्ड जिस तरह से व्यस्त चौक के ट्रैफिक को मैनेज कर रहा है वो देखने लायक है। ऐसा नहीं है कि यह होम गार्ड चौक में एक जगह खड़े होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ट्रैफिक पुलिस का यह होम गार्ड इसारे-इसारे में इस तरह से लोगों को रूकने और जाने के लिए कह रहा है जैसे उसको इसमें महारत हासिल है।

यह भी पढ़ें- सुहागरात से पहले दुल्हन ने दूल्हे से मंगवाई यह दवा, थोड़ी देर बाद उड़े सबके होश

डांस के जरिए शहर के ट्रैफिक को किस तरह से कंट्रोल किया जाता है इसने बेहतर शायद ही कोई बता सकता है। वीडियो देखने पर आपको पता चल जाएगा कि ट्रैफिक पुलिस का यह होम गार्ड डांस के जरिए किस तरह से लोगों को यातायात सुचारू रखने के लिए कह रहा है। खास बात यह है कि इस ट्रैफिक गार्ड को देखने के लिए चौक में भीड़ जुटी रहती है। हालांकि आपको बता दें कि ठीक ऐसे ही मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह भी मूनवॉक करते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं। सोशल मीडिया पर उनका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- एक माह पहले हुआ बेटे का ब्याह, घर पर आ रहे थे मेहमान, तभी पिता ने छुरे से ले ली उसकी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+