Online Challan: क्यों आते हैं घर पर ऑनलाइन चालान के बिल, पुलिस को कैसे पता आपने तोड़ा ट्रफिक रुल
Online Challan Bills: भारत में आये दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होते हैं और अब ये संख्या लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इसका कारण है ट्रफिक रूल का पालन ना करना। कई लोगों को लगता हैं सिगंल पर ट्रफिक पुलिस नही है और रुल तोड़कर निकल जाते हैं। ऐसा करना उनके लिए भारी नुकसान दायक साबित होता हैं। ऐसा क्यों होता है क्योंकि अब हर चौराह पर सीसीटीवी कैमेरा लगा होता हैं, जो आप पर दिन-रात निगरानी रखतें हैं। यदि आप कोई भी ट्रफिक रुल तोड़ते हैं, तो आपके घर पर हज़ार रुपये का जुर्माना का बिल पहुंच जाता है।

सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन तो करना ही चाहिए, साथ ही साथ ये भी पता होना चाहिए कि कौन सा नियम तोड़ने पर कितने का ट्रैफिक चालान कटता है। अगर अपने जेब पर नही पड़ने देना चाहते असर, तो लिजिए पूरी जानकारी। सड़क पर होने वाले हादसों को कम करने के लिए साल 1989 में मोटर व्हीकल एक्ट बनाया गया है। ये कानून सभी भारतीय ड्राइवरों पर लागू होता हैं।
- नशे में गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और 6 महीने तक की जेल।
-बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना।
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना।
- बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1000 रुपये रुपये का जुर्माना।
- परमिट से अधिक लोगों की सवारी- 1000 रुपये प्रत्येक आदमी।
- रेड लाइट सिग्नल तोड़ने पर 100-300 रुपए का चालान कटता था।
- ओवरस्पीडिंग के लिए जुर्माने के तौर पर 1000 रुपये चार्ज किए जाएंगे, एमपीवी के लिए आपसे 2000 चार्ज किए जाएंगे।
- बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाते हैं, तो 5000 रुपये का जुर्माना लग सकता है और तीन महीने की जेल हो सकती है।
- अगर कोई ड्राइवर आरटीओ के अनुसार ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करता है, तो 2000 रुपये का चालान किया जा सकता है।
ऑनलाइन चालान कैसे भरे
STEP-1
यदि आपको लगता है कि ट्रफिक पुलिस या कैमरे ने आपके गाड़ी की फोटो क्लिक कर ली है और यह जानना है कि गाड़ी का चालान काटा है या नही। तो सबसे पहले ई-चालान के आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan को ओपन करना है।
STEP-2
इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जहां पर आपको अपनी गाड़ी का नंबर, लाइसेंस नंबर और चेसिस नंबर जैसी जानकारियां यहां दर्ज करनी है।
STEP-3
अगर अब आप सारी जानकारियां यहां पर भर चुके हैं, तो आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद 'गेट डिटेल' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
STEP-4
अब आपको स्क्रीन पर नजर आएगा कि आपके कितने चालान कटे हैं। ध्यान रहे कि अगर आपका चालान कटा होगा तो यहां वो दिखाएगा और अगर कोई चालान नहीं कटा है, तो यहां पर कोई जानकारी नहीं दिखाएगा। आप अपने चालान का पीडीएफ डाउनलोड करके चालान कटने का कारण और पैसे सब जान सकते हैं।
STEP-5
अब अगर आपका चालान कटा है, तो उसके आगे आपको पेमेंट वाले विकल्प पर जाकर क्लिक करना है। फिर आप ऑनलाइन मोड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
पुरी दुनिया में ट्रफिक नियम का सही से पालन करने के लिए समय-समय में जागरुकता अभियान चलाया जाता हैं। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों से अपनी सुरक्षा, हेलमेट का उपयोग, शराब पीकर गाड़ी न चलाने की भी अपील की जाती है। बता दें कि हर साल लाखों लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हादसे का शिकार बनते हैं। कृपया सरकार व्दारा बनाये गये नियम के अनुसार गाड़ी चलाये, ताकि आप परिवार के साथ और आपका परिवार अच्छे जीवन के साथ खुश रहे।












Click it and Unblock the Notifications