अंबानी के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर की परंपरा टूटी
नई दिल्ली (ब्यूरो)। अंबानी परिवार की वजह से बीते दशकों से चली आ रही परंपरा को बाबा विश्वनाथ के दरबार में बीते शनिवार को तोड़ा गया। इस परंपरा के तहत हर साल कार्तिक मास में काशी विश्वनाथ परिसर में श्रीरामचरित मानस का पाठ किया जाता है।

देर से मिली जानकारी के अनुसार,बीते शनिवार को मुकेश अंबानी पत्नी नीता के साथ यहां दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में सुंदर कांड के लिए पहुंचे ब्राह्मणों को बाहर ही रोक दिया गया।
साधुओं का प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक,इससे नाराज ब्राह्मणों ने विश्वनाथ मंदिर छत्ता द्वार मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। ब्राह्मणों को सड़क पर ही रहकर सुंदरकांड का पाठ किया। इसी तरह गंगा महाआरती जिसका आयोजन जाने कितने सालों से देव दीपावली के दिन किया जाता है, वो भी पांच दिन पहले ही आयोजित कर दी गयी।
वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार ने कहा कि एक उद्योगपति के लिए इस तरह परम्पराओं से खिलवाड़ करना सही नहीं माना जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications